Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के MLA वीर सिंह धींगान AAP में शामिल

Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के MLA वीर सिंह धींगान AAP में शामिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सीमापुरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता वीर सिंह धींगान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने का ऐलान किया। AAP मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीर सिंह धींगान को पार्टी की पटका और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर धींगान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा न लेकर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की साजिश रची। इससे मैं बेहद दुखी हुआ। कांग्रेस अब लोगों के हित में काम करने में असमर्थ है।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी के जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “AAP लगातार जनता के लिए काम कर रही है। इनसे प्रेरित होकर मैंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा और जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।” इस घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी को सीमापुरी क्षेत्र में मजबूती मिली है, वहीं कांग्रेस को दिल्ली चुनाव से पहले एक और बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img