इंडियन ऑयल अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर किशोर की मौत

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 14 वर्षीय किशोर की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय किशोर बालकनी से नीचे झांक रहा था, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 55 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट में निर्माण कार्य चल रहा है। विनोद नामक बढ़ई 12 नवम्बर को अपने साथ 14 वषीर्य रिंकू पुत्र हुकुम सिंह निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर को लेकर आया था। सोसायटी के लोगों ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि इतनी कम उम्र का बच्चा यहां काम नहीं करेगा। उसने सोसायटी के लोगों से कहा कि यह उसका भतीजा है। यह काम नहीं करेगा, लेकिन शाम तक उसके साथ रहेगा। इसी बीच रिंकू बालकनी से नीचे देखने लगा और उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। सोसायटी के लोग मासूम को तुरंत लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किशोर का दाह संस्कार कर दिया। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img