झारखंड की बच्ची को बंधक बनाकर काम कराने वाले फ्लैट मालिक गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित लाजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसायटी में बच्ची को बंधक बनाकर काम कराने के मामले में पुलिस ने फ्लैट मालिक शाहजहां को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-142 पुलिस का दावा है कि इस मामले में शाहजहां की पत्नी और अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-137 स्थित लाजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसायटी है। सोसायटी में खुसरो बाजार थाना बरमू चिपरी गोमिया बोकारो झारखंड शाहजहां निवासी शाहजहां अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। आरोप है कि शाहजहां और उसकी पत्नी 11 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर उससे जबरदस्ती घरेलू काम कराते थे । काम न करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करते थे। सोसायटी एओए की शिकायत पर पुलिस पुलिस और बाल कल्याण समिति के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को मुक्त कराया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बच्ची को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया।
चार आरोपी अभी भी फरार
इस मामले में सब इंस्पेक्टर चंचल की तहरीर पर मकान मालिक शाहजहां, उसकी पत्नी, बच्ची की मां गायत्री, मौसा और मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने बुधवार को फ्लैट मालिक शाहजहां पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी निवासी खुसरो बाजार थाना बरमू चिपरी गोमिया बोकारो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img