विनबैक्स-24: सड़कों को बारूदी सुरंगों से किया गया मुक्त

नई दिल्ली, 13 नवम्बर : सैन्य अभियान के दौरान सड़कों को बारूदी सुरंगों और आपदा राहत अभियान के दौरान सड़कों को गड्ढों से मुक्त कराने के बाबत बुधवार को वियतनामी सेना को अंबाला में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

दरअसल, भारत और वियतनाम के सैनिक विनबैक्स-24 के पांचवे संस्करण के तहत हरियाणा में संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। इसमें दोनों देशों के सैनिकों की इंजीनियर कंपनी और मेडिकल टीम को संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनाती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सैनिकों को गुरिल्ला छापामारों से निपटने और उनके क्षेत्र की सड़कों को बारूदी सुरंगों की खोज के जरिये सेना के वाहनों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के बाबत मॉक ड्रिल भी की गई। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में टूटी -फूटी सड़कों को कुछ ही देर में पुनर्निर्मित करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान चिनूक और एमआई 17 हेलीकॉप्टरों के जरिये सैनिकों और राहत सामग्री के हस्तांतरण के साथ दुर्घटना से निपटने और आपदा प्रबंधन के लिए चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img