दिल्ली में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप का उद्घाटन

दिल्ली में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप का उद्घाटन

रिपोर्ट, हेमंत कुमार

10 नवम्बर 2024 को श्री विनय कुमार सक्सेना, माननीय उपराज्यपाल/दिल्ली ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान तथा वर्तमान कोच सुश्री रानी रामपाल भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस बैंड के साथ रंगारंग मार्च पास्ट से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद एसीपी श्री विजय पाल सिंह तोमर द्वारा मशाल जलाकर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। माननीय उपराज्यपाल दिल्ली ने मार्चिंग टुकड़ियों से सलामी ली और रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में, माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने खेलों के महत्व को समझाया और कहा कि खेलों से अनुशासन सिखने के साथ-साथ यह सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय खिलाड़ियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों को भी उद्धृत किया, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कभी किसी की हार नहीं होती और हर खिलाड़ी हमेशा कुछ नया सीखता है।”

इस आयोजन में 1123 पुलिसकर्मी (759 पुरुष और 364 महिला) भाग ले रहे हैं। इसमें 25 राज्यों, 04 केंद्र शासित प्रदेशों और 10 सीएपीएफ की 39 टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। जेएलएन स्टेडियम में 45 एथलेटिक इवेंट (पुरुष और महिला) और रोहिणी, दिल्ली में 07 साइकिलिंग इवेंट (पुरुष और महिला) आयोजित किए जा रहे हैं।

पहले दिन के पदक विजेता

  1. 10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष)
    • स्वर्ण पदक – प्रिंस कुमार (यूपी पुलिस)
    • रजत पदक – मोहम्मद अलीम (यूपी पुलिस)
    • कांस्य पदक – बलराम (यूपी पुलिस)
  2. 10 किलोमीटर दौड़ (महिला)
    • स्वर्ण पदक – उजाला (यूपी पुलिस)
    • रजत पदक – रेणु (सीआईएसएफ)
    • कांस्य पदक – ममता पॉल (यूपी पुलिस)
  3. 36.8 किलोमीटर साइकिलिंग (पुरुष)
    • स्वर्ण पदक – अनंथा नारायणन (एसएस केरल पुलिस)
    • रजत पदक – मंदीप सिंह (एसएसबी)
    • कांस्य पदक – मुकुल (यूपी पुलिस)
  4. पोल वॉल्ट (महिला)
    • स्वर्ण पदक – केएम बबीता पटेल (सीआईएसएफ)
    • रजत पदक – रेशमा रवींद्रन (केरल पुलिस)
    • कांस्य पदक – दिव्या मोहन (केरल पुलिस)

नए पुलिस मीट रिकॉर्ड

  1. 10,000 मीटर दौड़ (पुरुष)
    • नया रिकॉर्ड – प्रिंस कुमार (उत्तर प्रदेश) – 29:03 मिनट
    • पुराना रिकॉर्ड – राजेश कुमार (उत्तराखंड) – 29:30 मिनट
  2. 100 मीटर महिला दौड़
    • नया रिकॉर्ड – विजया कुमारी (सीआईएसएफ) – 11.78 सेकंड
    • पुराना रिकॉर्ड – सिंधु वीटी (सीआरपीएफ) – 11.85 सेकंड

यह चैंपियनशिप भारतीय पुलिस बल के बीच खेलों की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img