Bulandshahr: BSF की विमेंस राफ्टिंग टीम का हापुड़ और बुलंदशहर में जोरदार स्वागत

BSF की विमेंस राफ्टिंग टीम का हापुड़ और बुलंदशहर में जोरदार स्वागत

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

देश में पहली बार बीएसएफ की वूमेंस राफ्टिंग टीम गंगा नदी मार्ग से यात्रा पर निकली हुई है। 2 नवंबर को गंगोत्री से शुरू हुई बीएसएफ की महिला राफ्टिंग टीम के सदस्यों का हापुड़ स्थित बृजघाट पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पड़ाव के तीसरे दिन शनिवार को हापुड़ के ब्रजघाट स्थित घाट पर जोरदार समारोह हुआ । डीएम प्रेरणा शर्मा ने टीम के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया । टीम कैप्टन सब इंस्पेक्टर प्रिया मीणा ने बताया कि 2 नवंबर को गंगोत्री धाम से शुरू हुई बीएसएफ की महिला राफ्टिंग यात्रा 54 दिनों में 24 दिसंबर को बंगाल के गंगासागर पहुंचेगी। डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने अपने प्रमुख कार्यों से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और साझा जिम्मेदारी जैसी मूल मानव मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। नारी शक्ति को जागृत करने के साथ,स्वच्छ गंगा , निर्मल गंगा कार्यक्रम को लेकर बीएसएफ की महिला विंग ने गंगोत्री से गंगासागर तक ‌गंगा नदी मार्ग से 2525 किलोमीटर यात्रा शुरू की है। देश में पहली बार बीएसएफ की महिला कैडेट ऑल वुमेन राफ्टिंग अभियान की यात्रा में गंगोत्री से चलकर हापुड़ के ब्रजघाट में यात्रा का तीसरा पड़ा हुआ। प्रमुख कार्यक्रम में सहभागिता कर रही हैं । ऐतिहासिक यात्रा में गंगा नदी पुनरुद्धार और महिला सशक्तिकरण के शक्तिशाली मंत्र के साथ यह अभियान महिलाओं के समान अधिकार और अवसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे समाज में उनकी प्रगति और विकास को बढ़ावा मिल सके। 54 दिवसीय राफ्टिंग अभियान यात्रा को हापुड़ के ब्रजघाट में तीसरे पड़ाव के बाद शनिवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए फ्लैग दिखा कर उनको आगे के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों और बीएसएफ के जवानों ने विभिन्न कार्यक्रम भी किये। इस अवसर बीएसएफ, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने संबोधित किया।हापुड़ सीडीओ हिमांशु गौतम,एसडीएम साक्षी शर्मा, फॉरेस्ट रेंजर करन सिंह,जिला गंगा समिति के सदस्य‌ व पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने व्यवस्था संभाली।

यात्रा को रवाना करने से पहले समारोह को डीएम प्रेरणा शर्मा ने संबोधित किया। डीएम प्रेरणा शर्मा ने कहा कि राफ्टिंग टीम की यह यात्रा प्रेरणापुंज के समान है। सीमा सुरक्षा बल एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में राफ्टिंग टीम के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हापुड़ जिला अधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कहा कि आज हम सब इस यात्रा को हापुड़ जनपद से सफलता की कामना के साथ रवाना कर रहे हैं हम सब का सौभाग्य है की पवित्र कार्तिक माह में आप सब लोग हमारे इस मेले का हिस्सा भी बने हैं। आपकी इस यात्रा के कारण से हापुड़ जनपद का वातावरण भी यात्रामय हो गया है। कार्यक्रम का संचालन बीएसएफ के निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में यूपीएस बहादुरगढ़ एवं नेह नीड के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया खेलो इंडिया खेलो,महाभारत का सांकेतिक वर्णन एवं योग प्रदर्शन के माध्यम से यह यात्रा बहुत ही सुंदर वातावरण में जाने के लिए हर्ष मग्न हो गई। बीएसएफ के सेकंड कमांडेंट रघुवीर भूपति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन वन विभाग एवं पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा की हम सब लोग आपके सहयोग से ही इतना सुंदर एवं व्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न कर पाए हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिले के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने महिला रॉफ्टर्स की टीम लीडर प्रिया मीणा के साथ सभी का परिचय करते हुए उत्साहवर्धन किया उन्होंने सभी से मिलने के बाद कहा कि मैं गोमुख से गंगासागर तक की इस यात्रा की सफलता की कामना करते हुए आप सभी में लघु भारत के दर्शन कर रहा हूँ तथा अपने जनपद वासियों की ओर से भी आप सभी का आभार प्रकट करता हूं।

महिला रॉफ्टर्स की टीम को फ्लैग ऑफ करके जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर साक्षी शर्मा, वन क्षेत्राधिकार करन सिंह ,स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज , लोक भारती के क्षेत्रीय सहसंयोजक पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने पुष्प वर्षा कर रवाना किया। इस अवसर पर नरेश तोमर, गंगा सेवक मूलचंद आर्य अशोक पुंडीर राजेंद्र कुमार दिनेश तोमर, रोज मिंज ,प्रदीप कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img