Noida Cloudnine Hospital: नोएडा के क्लाउड नाइन अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ा पाइप

Noida Cloudnine Hospital: नोएडा के क्लाउड नाइन अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ा पाइप

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित क्लाउड नाइन अस्पताल में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में पाइप छोड़ दिया, जिससे महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। पीड़िता किरन नेगी ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

सात महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

पीड़िता किरन नेगी ने बताया कि 2 फरवरी 2023 को उसने गर्भाशय में फाइब्रॉएड रिमूवल के लिए क्लाउड नाइन अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में एक ड्रेन बैग लगाया था, जो चार दिन बाद निकालना था। सर्जरी के अगले ही दिन बैग निकल गया, लेकिन डॉक्टर ने इसे सामान्य बताते हुए उसे 4 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया।

बार-बार दर्द की शिकायत पर भी नहीं मिली राहत

डिस्चार्ज के बाद किरन नेगी लगातार पेट दर्द से परेशान रही। एक सप्ताह बाद जब वह डॉक्टर इला गुप्ता की ओपीडी में चेकअप के लिए पहुंची, तो डॉक्टरों ने उसके दर्द को हल्का बताते हुए आश्वस्त किया। लेकिन समय के साथ दर्द बढ़ता गया।

जांच में सामने आई लापरवाही, मामला दर्ज

लगातार दर्द बढ़ने पर किरन नेगी ने दूसरे अस्पताल में जांच करवाई, जिसमें खुलासा हुआ कि उसके पेट में ऑपरेशन के दौरान छोड़ा गया पाइप अभी भी मौजूद है। इस खुलासे के बाद किरन ने सेक्टर-49 थाने में अस्पताल के प्रबंधन और डॉक्टरों इला गुप्ता, विप्लब, मुकोपाध्याय समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img