कार सवार ने सिर पर ईंट मारकर सिक्योरिटी कार्ड कोमा में पहुंचाया

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कार सवार ने मोटर एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर ईंट दे मारी। घटना के आरोपी कार में सवार होकर भाग गया। कुछ देर बाद जब मोटर एजेंसी के मालिक मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को दादरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड कोमा में पहुंच गया और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसायटी ओमेगा 2 में ओमेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। ओमेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मकौड़ा गोल चक्कर के पास नेशनल मोटर एजेंसी के नाम से वर्कशॉप है। यहां बतौर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में स्यौराज सिंह तैनात हैं। 1 नवम्बर को स्यौराज सिंह एजेंसी पर थे। तभी एक स्विफ्ट कार सवार वहां पहुंचा और पंचर लगाने के लिए कहने लगा। गार्ड ने कहा कि यहां कार रिपेयरिंग का काम होता है पंचर नहीं लगाया जाता। बस इसी बात पर आरोपी कार चालक भड़क गया। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर ईंट मार दी। जिससे स्यौराज बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। इस संबंध में थाना सूरजपुर पुलिस का कहना है कि एजेंसी मालिक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img