आम्रपाली गोल्फ होम्स से मेंटेनेंस एजेंसी हटाई गई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग वुड्स सोसायटी से कोर्ट रिसीवर के आदेश पर पुरानी मेंटेनेंस एजेंसी को हटा दिया गया। निवासी इसके काम से खुश नहीं थे। उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट रिसीवर से शिकायत की थी।

सोसाइटी में नई मेंटेनेंस एजेंसी को भी बहाल कर दिया गया। निवासी अंशुल पांडे ने बताया कि निंबस एजेंसी लंबे समय से सोसायटी के मेंटेनेंस का काम देख रही थी। आरोप है कि वह सोसायटी की साफ-सफाई, मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरत रही थी। लोग इसके काम से खुश नहीं थे। उन्होंने कई बार कोर्ट रिसीवर से ईमेल के जरिए शिकायत की। इसका संज्ञान लेते हुए अब पुरानी मेंटेनेंस एजेंसी को बदल दिया गया है। इसकी जगह विल ब्रोस इंडिया नाम की नई एजेंसी को रखा गया। यह एजेंसी एनबीसीसी की देखरेख में काम करेगी। नई मेंटेनेंस एजेंसी 29 अक्टूबर से अपना काम शुरू कर देगी।

एओए ने जताया विरोध
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दिलीप कुमार का कहना है कि सोसायटी के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एओए की है। नई मेंटेनेंस एजेंसी एनबीसीसी की देखरेख में काम करेगी। ऐसा करके एओए के अधिकारों को छीना जा रहा है। नई मेंटेनेंस एजेंसी की जानकारी एओए पदाधिकारियों से साझा नहीं की गई। उन्हें कितना पैसा दिया जाना है, इसकी भी जानकारी नहीं है। उन्होंने सोसायटी के अकाउंट में हेराफेरी का भी संदेह जताया। साथ ही कोर्ट रिसीवर से नई मेंटेनेंस एजेंसी को लेकर बैठक करने और एओए के अधीन काम करने की मांग की गई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img