Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सलमान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

सलमान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को नोएडा के सेक्टर-92 से गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को नोएडा के सेक्टर-92 से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। डीसीपी रामबदन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बरेली निवासी मोहम्मद तैय्यब के रूप में हुई है। पकड़ा गया आरोपी फिलहाल दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी सेक्टर-92 स्थित एक बंगले में काम कर रहा था। गिरफ्तारी से कुछ देर पहले मुंबई पुलिस ने आरोपी के बारे में नोएडा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस और सेक्टर-39 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फिल्म अभिनेता सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे को धमकी देने के पीछे की वजह भी जांच रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा नहीं है। उसने भावुक होकर फिल्म अभिनेता सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे को धमकी दी थी। मुंबई पुलिस पूछताछ के दौरान धमकी से जुड़ी जानकारियां निकालने की कोशिश करेगी। आरोपी के परिवार को भी उसके अपराध के बारे में जानकारी दे दी गई है।

मूल रूप से बरेली का रहने वाला
आरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी के पिता का नाम मोहम्मद ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है। आरोपी का परिवार बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहता है। पकड़ा गया आरोपी सेक्टर-92 स्थित एक बंगले में आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम कर रहा था। उसका एक भाई और दो बहनें हैं। फिलहाल वह दिल्ली के ज्योति नगर में रहता है। आरोपी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजा था। मैसेज में सलमान खान को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधर जाने की धमकी दी गई थी। बांद्रा पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत पूरी टीम नोएडा आई और आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

दाऊद इब्राहिम की तारीफ करने पर दर्ज हुआ था केस
कुछ दिन पहले ही फेज-1 पुलिस ने सोशल मीडिया पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तारीफ करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी जुनैद उर्फ रेहान कुरैशी को मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उस मामले में भी आरोपी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद दाऊद इब्राहिम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले और किसी माफिया की तारीफ करने वाले यूजर्स पर नकेल कसने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से एक टीम बनाई गई है, जो सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *