ट्रैक्टर से टक्कर मारने का विरोध करने पर दो दोस्तों को पीटा

अमर सैनी

नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर दो दोस्तों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों ने दोनों दोस्तों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इससे एक युवक को गंभीर चोट लगी। इस मामले में पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जेवर कोतवाली क्षेत्र के अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी गांव के रहने वाले मनीष ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर उसका बेटा लकी अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर लेकर जा रहे मोहबलीपुर गांव के रहने वाले तीन युवकों ने रास्ते में लकी की बाइक में टक्कर मार दी। लकी ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडे से लकी और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा। लकी और उसके दोस्त ने शोर मचाया तो गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने लकी और उसके साथी को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में मनीष ने जेवर कोतवाली में आरोपी विजय, सत्येंद्र और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जेवर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img