Delhi Crime: विवेक विहार में बाइक सवार स्नैचरों ने बुजुर्ग से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Crime: विवेक विहार में बाइक सवार स्नैचरों ने बुजुर्ग से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक स्कूटी सवार बुजुर्ग से चेन लूटने की घटना सामने आई है। हेलमेट पहने दो बाइक सवार स्नैचरों ने पहले बुजुर्ग का रास्ता रोककर उनसे रास्ता पूछा और फिर स्कूटी की चाबी निकालने के बाद चाकू दिखाकर चेन छीन ली। बुजुर्ग ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

विवेक विहार पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि, घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बुजुर्ग की पहचान की गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए विवेक विहार पुलिस की टीम सक्रिय रूप से जुट गई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img