बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को लूटा

अमर सैनी
नोएडा। शहर में बाइक सवार सवार लुटेरों का आतंक बरकरार है। यह बदमाश रोज लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार लुटेरों ने थाना सेक्टर-49 और सेक्टर-113 क्षेत्र में मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। घटना 19 अक्तूबर की है। पुलिस ने 6 दिन बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-49 स्थित अंजनी होम्स में उत्कर्ष भार्गव परिवार के साथ रहते हैं। वह 19 अक्तूबर की रात अपनी पत्नी पूजा के साथ सेक्टर-76 स्थित सब्जी मंडी गए थे। इस दौरान काले रंग की यामाहा बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवक उनके पास आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपी उनके गले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जब उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें बाइक सवार बदमाश कैद मिले। बाइक की आगे की नंबर प्लेट टूटी हुइ थी और उस पर यूपी16सीएस लिखा हुआ था। उत्कर्ष ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

बदमाशों ने सेक्टर-78 में युवक से की लूटपाट
सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसायटी में शिवांशु भसीन परिवार के साथ रहते हैं। वह 19 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे सोसायटी की मार्केट के सामने से गुजर रहे थे। तभी एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो बदमाश उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img