Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

ग्रेटर नोएडा से बिहार तक आतंक फैलाने वाले गैंग का इनामी बदमाश दबोचा

ग्रेटर नोएडा से बिहार तक आतंक फैलाने वाले गैंग का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी
नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने बिहार के एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पटना के इस कुख्यात गिरोह का एक सदस्य गौरीबाकूढ़ागर इलाके में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान में बिहार एसटीएफ की मदद से ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के मुताबिक पटना के कुख्यात गैंग के सक्रिय सदस्य और 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी फजल उर्फ किट्टू को गुरुवार सुबह ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय थाने में हिरासत में रखा गया है। यह गिरफ्तारी पटना के सिगोड़ी थाने में दर्ज एक संगीन मामले के तहत की गई है, जिसमें फजल उर्फ किट्टू काफी समय से फरार चल रहा था। 21 वर्षीय फजल उर्फ किट्टू का नाम पटना और उसके आसपास के इलाकों में अपराध और आतंक का पर्याय बन गया है। वह पटना के कुख्यात गैंग लीडर मुफास मतोय के लिए काम करने लगा। गैंग का मुख्य धंधा रंगदारी वसूलना और विरोध करने वालों की हत्या या हत्या का प्रयास कर इलाके में दहशत फैलाना था।

2019 में पटना में व्यवसायी को मारी थी गोली
फजल उर्फ किट्टू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने गैंग के साथ मिलकर कई संगीन अपराध किए हैं। वर्ष 2019 में उसने अपने साथी बिकू के साथ मिलकर पटना के एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी नहीं देने पर उसे गोली मार दी थी। इस घटना के बाद से उसका नाम पुलिस में बड़े अपराधियों की सूची में शामिल हो गया था।

तीन महीने पहले ग्राम प्रधान को मारी गोली
अगस्त 2024 में वह एक बार फिर पटना पहुंचा और सिगोड़ी में अपनी नानी के घर पर झगड़े में शामिल हो गया। इस दौरान उसने ग्राम प्रधान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से वह फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने नोटिस जारी किया था।

यूपी एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई
यह अभियान एसटीएफ की नोएडा इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा और उपाधीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय थाने में हिरासत में रखा गया है और बिहार पुलिस से संपर्क कर उसे पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *