प्राधिकरण ने बकाया जमा नहीं करने पर 3 दुकानों को किया सील

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बकाया जमा नहीं करने पर प्रतीक रियलटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तीन अनसोल्ड दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों की नीलामी की जाएगी। जिससे मिलने वाले पैसों से बकाया की भरपाई होगी। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच-1 सेक्टर-120 नोएडा का आवंटन 10 दिसंबर 2009 को एसपीसी मैसर्स प्रतीक रियलटर्स इंडिया प्रालि के पक्ष में किया गया।

आवंटी के पक्ष में 7 जनवरी 2010 को पट्टा प्रलेख का निष्पादन कराते हुए पजेशन दिया गया। लिगेसी स्टाल्ड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स विषयक शासनादेश के तहत 31 दिसंबर 2023 तक बिल्डर पर बकाया 50.49 करोड़ है। अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत बिल्डर को 25 प्रतिशत धनराशि रुपए 12.62 करोड़ जमा करनी थी। आवंटी को नोटिस जारी किए गए। लेकिन आवंटी द्वारा मात्र 1.5 करोड़ धनराशि ही जमा कराई गई।नोटिस का जवाब नहीं देने और बकाया पैसा जमा नहीं कराने पर प्राधिकरण ने बिल्डर की ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच-1 सेक्टर-120 में बनी 03 अनसोल्ड दुकान एस- 16, एस- 25 व एस- 26 की सील कर दिया गया है। इन दुकानों की नीलामी की जाएगी। जिससे मिले पैसों से बकाया की भरपाई होगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img