पायनियर क्रिकेट क्लब और एस्टर क्रिकेट अकादमी के बीच होगा फाइनल

अमर सैनी

नोएडा। कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच पायनियर क्रिकेट क्लब और जीएनसीसी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पायनियर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए जीएनसीसी की टीम ने बीस ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। युवराज नागर ने 61 और शिवी के 38 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पायनियर की टीम के अक्षय दूबे की नाबाद 73 रन की पारी और अभिषेक के नाबाद बनाए 27 रन की बदौलत पायनियर ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 140 रन बनाकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एस्टर क्रिकेट अकादमी और डिवाईन दिल्ली क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। डिवाईन दिल्ली क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए। अर्नव एस बुग्गा के 68 रन, सूर्यकांत के नाबाद 27 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए एस्टर की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 13 ओवर में ही 150 रन बनाकर नौ विकेट से शानदार जीत हांसिल कर फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल पायनियर क्रिकेट क्लब और एस्टर क्रिकेट अकादमी के बीच 22 अक्तूबर को साढ़े नौ बजे से नोएडा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img