उद्यान अपशिष्ट से बनाई जाएंगी उपयोगी वस्तुएं

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण ने उद्यान अपशिष्ट यानी पेड़ की टहनियों, पत्तियों और घास का निस्तारण कर उससे उपयोगी वस्तुएं बनाने की पहल की है। इसके लिए इच्छुक संस्थाओं और एनजीओ की तलाश शुरू कर दी गई है। एक्प्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (रुचि की अभिव्यक्त) की सूचना निकाली गई है। इसमें इच्छुक संस्था और एनजीओ 22 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साफ-सफाई में भी मदद मिलेगी।

दरअसल, शहरों में गीला, सूखा और इलेक्ट्रॉनिक कूड़े के साथ उद्यान अपशिष्ट पेड़ों की टहनियों, पत्तियों ऊर घास का निस्तारण भी एक बड़ी चुनौती है। ग्रेटर नोएडा में प्रतिदिन कई टन उद्यान अपशिष्ट निकलता है। अभी इनके उचित निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। झाडू लगाने के बाद सफाईकर्मी या एजेंसियों के कर्मचारी उद्यान अपशिष्ट को इधर-उधर डंप कर देते हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि कई बार आग लाकर जला दिया जाता है। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। ऐसे में प्राधिकरण ने गीले और सूखे कूड़े के साथ उद्यान अपशिष्ट का निस्तारण कर उससे उपयोगी वस्तुएं बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस काम के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी गई है। इच्छुक संस्थाएं और एनजीओ 22 अक्तूबर तक आवेदन कर अपना सुझाव दे सकती है। विशेषज्ञों के सुझाव और प्रस्ताव के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, इस काम के लिए प्राधिकरण द्वारा संबंधित संस्था को किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग प्रदान नहीं किया जाएगा। इस कार्य में होने वाले संपूर्ण का वहन इच्छुक संस्था, फर्म और एनजीओ को स्वयं ही करना होगा।

ये उपयोगी उत्पाद बनाए जा सकते हैं

उद्यान अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उससे खाद, जैव ईंधन, हस्तकला आदि उत्पाद आदि बनाए जा सकते हैं। इससे अच्छी कमाई की जा सकती है।

उद्यानिक वेस्ट के उपयोगी उत्पाद बनाने के लिए कंपनी की तलाश की जा रही है। इसके लिए रुचि की अभिव्यक्ति की सूचना निकाली गई है। सभी तरह के कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर शहर को साफ सुथरा बनाने का काम किया जा रहा है।

– इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, ग्रेनो प्राधिकरण

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img