कूड़ा निस्तारण के लिए छह नए प्लांट लगेंगे

अमर सैनी

नोएडा। शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए छह नए इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीने में इनके बनने की शुरुआत हो जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-43, 54, 145 और 168 में चार प्लांट लगाए जाएंगे। इनके अलावा सेक्टर-119 और 50 में सीएसआर के माध्यम से दो प्लांट लगाए जाएंगे। ये 40 टन क्षमता के होंगे। 40 टन में 15 मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और 25 बायो मैथेनाइजेशन का निस्तारण होगा। इसके अलावा गीले कूड़े के निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जगह देखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी सेक्टर-145 में पूरे शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। वहां दो लाख मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा हो रखा है। उसका निस्तारण करना शुरू कर दिया गया है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img