जिले में डेंगू के 14 नए मरीजों की पुष्टि

अमर सैनी

नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को डेंगू के 14 नए मरीजों की पुष्टि की है। इनमें दो बच्चे हैं। मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 233 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सभी 14 नए मरीज अलग-अलग जगहों से हैं। इनमें सेक्टर 104, 128, निठारी, जेवर दनकौर समेत अन्य जगहों के रहने वाले मरीज शामिल हैं। इस बार एक ही इलाके से एक से ज्यादा मरीज नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मरीजों में दो बच्चे भी हैं। एक 12 साल की बच्ची और दूसरा पांच साल का बच्चा है। मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। अभी तक डेंगू से पीड़ित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह खुद और उनकी टीमें उन जगहों का निरीक्षण कर रही हैं, जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जलभराव और मच्छरों का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को डेंगू रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस सीजन में डेंगू के मामले कम हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img