अमर सैनी
नोएडा। जीआरएपी लागू होने के बाद कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने सदस्यों को पत्र जारी किया। इसमें प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।
क्रेडाई के चेयरमैन और गौर ग्रुप के सीएमडी मनोज गौर ने कहा कि हमारा उद्देश्य वायु प्रदूषण को कम करना है। सभी निर्माण कार्यों को वेब पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। सभी डेवलपर्स को इन नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि लोगों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिल सके। क्रेडाई के सदस्य और काउंटी ग्रुप के निदेशक अमित मोदी का कहना है कि हम सभी निर्माण स्थलों से प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।


