हेड कांस्टेबल से कार लूट में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में दो साल पहले एसटीएफ हेड कांस्टेबल से कार लूट की घटना में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ और पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया था।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान ऐच्छर निवासी जीत लहरी के रूप में हुई। वह मूल रूप से मालदा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा है। दो साल पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में एसटीएफ हेड कांस्टेबल से कार लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसटीएफ और पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया था। पुलिस इस मामले में अब तक सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों से पूछताछ में आरोपी जीत लहरी का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कार लूट की घटना में शामिल जीत लहरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img