मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के बैनर तले सैकड़ों किसान सोमवार दोपहर करीब एक बजे हरौला बारात घर पहुंचे। यहां से पैदल मार्च निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने प्राधिकरण के गेट पर बैरिकेड लगाकर किसानों को रोक लिया। जिसके बाद गुस्साए किसान सड़क पर बैठ गए और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

इससे पहले 10 अक्टूबर को किसानों ने प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था। यहां लगी बैरिकेड को तोड़ दिया था। इसके बाद पंचायत कर अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर चले गए थे।भारतीय किसान संघ मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि सोमवार को धरने के दौरान प्राधिकरण पर कोई भी बड़ा काम होगा। जिसके बाद प्राधिकरण की नींव हिल जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण किसानों की नहीं सुन रहा है। लेकिन अब सुनेगा। किसानों ने कहा कि जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के प्लॉट नहीं मिले हैं। उन सभी किसानों को 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट दिए जाएं। जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं उन सभी किसानों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत के भूखंड या धनराशि दी जाए। सभी 81 गांवों का विकास सेक्टर की तर्ज पर किया जाए। सभी किसानों को साल 1997 से 64.7 प्रतिशत मुआवजा ओर 10 प्रतिशत के विकसित भूखंड सभी किसानों को दिया जाए। नोएडा के सभी 81 गांव के किसानों की आबादी को 450 मीटर से एक हजार मीटर करते हुए आबादी का संपूर्ण समाधान करें। 1976 से 1997 तक के सभी किसानों को कोटा स्कीम के प्लॉट आवंटित करें, नोएडा प्राधिकरण के गांवों में स्वामित्व योजना लागू की जाये,गांव में नक्शा नीति समाप्त की जाए गांव में यह व्यावहारिक नहीं है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img