Bulandshahr: बुलंदशहर में एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से हुए घायल

बुलंदशहर में एनकाउंटर में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी बदमाश, इंस्पेक्टर और सिपाही गोली लगने से हुए घायल

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर में दशहरे के अगले दिन एनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश मारा गया। आज तड़के पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा और एक सिपाही को गोली लगी है। पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। राजेश के पेट और कमर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। एनकाउंटर अहार थाना क्षेत्र में हुआ है।

राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 मुकदमे दर्ज थे। 30 साल के राजेश पर बुलंदशहर पुलिस से 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। CO अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने ऑपरेशन को लीड किया। इसमें स्वाट टीम, SOG और आहार पुलिस की टीम शामिल थी। जिले में कल रात एक और एनकाउंटर हुआ। सेना के जवान गौरव सिंह के हत्यारोपी बाबूलाल और गोलू को पुलिस ने पैर में गोली मार दी।

SSP श्लोक कुमार ने बताया- राजेश अकेले बाइक से जा रहा था। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में टीम ने उसे गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर में थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। राजेश ने 12 बदमाशों का गैंग बना रखा था। इस गैंग ने पश्चिम यूपी में लूट और डकैती की 50 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। राजेश लगातार क्राइम कर रहा था, लेकिन पकड़ से बाहर था। राजेश गांव सिहालीनगर का रहने वाला था। उसके दो भाई चेन्नई में काम करते हैं। एक गांव में मजदूरी करता है। राजेश की शादी 5 साल पहले खुर्जा में हुई थी। उसके 2 बेटे हैं। एक 6 महीने का, तो दूसरा 3 साल का है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img