दिल्ली-गोड्डा ट्रेन सेवा को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाई

दिल्ली-गोड्डा ट्रेन सेवा को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ नियमित साप्ताहिक ट्रेनों का भी परिचालन कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा आज ट्रेन संख्या 14049/4050 पुरानी दिल्ली-गोड्डा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से
सांसद लोकसभा डॉ. निशिकांत दुबे एवं सांसद लोकसभा मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली, कर्नल विक्रम सिंह राणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली एवं दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने (छोटे शहरों को) बड़े शहरों से ट्रेनों के जरिए जोड़ा है। मैं इसके लिए पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेलवे को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इसके लिए निशिकांत दुबे को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। त्योहारों के समय में एक और ट्रेन की शुरुआत करना बहुत बड़ी बात है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा आजादी के 75 साल बाद यह पहली बार है कि गोड्डा के लोगों ने ट्रेन (सेवाएं) देखी हैं.मुझे लगता है कि यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।”

2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद रेलवे ने झारखंड पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया। यह साप्ताहिक ट्रेन सोमवार को दोपहर 3 बजे दिल्ली से रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 3:45 बजे गोड्डा पहुंचेगी और वापसी में यह ट्रेन बुधवार को सुबह 10 बजे गोड्डा से रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, जमुआ, न्यू गिरिडीह, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, देवघर, काकनी और हंसडीहा पर रुकेगी। वहीं इन इलाकों के स्थानीय निवासियों को भी दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोड्डा की स्थानीय जनता को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी ।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img