ग्रामीण विकास के लिए 113 करोड़ का बजट मंजूर

नोएडा।उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर नोएडा में विकास की गति तेज हो गई है। यहां सेक्टरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर खास फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को समीक्षा बैठक में एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में ग्रामीण विकास के लिए 113 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अब तक इस बजट में से 32 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। योजना के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है। सलारपुर के पास दो नए पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएंगे। साथ ही, सलारपुर गांव में एक नया बारातघर भी बनाया जाएगा।सीईओ ने बताया कि खेल सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नंगली वाजिदपुर गांव में एक नया खेल मैदान बनाया जाएगा, जबकि नंगली साखपुर में वॉलीबॉल ग्राउंड का निर्माण होगा। ग्राम सोरखा में बैडमिंटन कोर्ट और कुश्ती अखाड़े का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने आगे कहा कि प्राधिकरण लिए काम की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अथॉरिटी का मकसद नोएडा के हर गांव का विकास हो और यहां के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img