कलेक्शन एजेंट से 10 लाख की लूट

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक कलेक्शन एजेंट से लूट का मामला सामने आया है। जहां एक कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को सूचना दी। कार सवार बदमाश उसकी बाइक में टक्कर मारने के बाद कैश से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए है। उस बैग में कलेक्ट किया हुआ करीब 10 लाख रुपए कैश था। बीटा 2 थाना क्षेत्र के पी 3 गोल चक्कर के पास एक कलेक्शन एजेंट से लूट का मामला सामने आया है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि संजय कुमार निवासी भुन्नातगा थाना क्षेत्र रबूपुरा, रेडिएंट कम्पनी में पैसा कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वैनिश मॉल से ला रहे थे पैसे सोमवार दोपहर वह वैनिश मॉल से पैसा कलेक्ट करके जा रहा था। उसने पी-3 गोल चक्कर के पीछे वाली सर्विस लेन पर जाकर अपनी कम्पनी के अधिकारी को फोन करके बताया कि मेरा एक्सिडेंट हो गया है। उसके कुछ देर बाद ही उसने पी 3 गोल चक्कर पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को बताया कि मेरे साथ कार सवार मारपीट करके गये है। लेकिन जब थाना पुलिस मौके पर पहुँची तो उसने बताया कि आईटेन कार सवार टक्कर मारकर बैग छीन कर ले गये है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी व पुलिस बल पहुच गए। सम्पूर्ण पहलुओ पर जांच की जा रही है।।आस पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी चैक दिए जा रहे है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img