मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल

अमर सैनी
नोएडा। दादरी-छलेरा मार्ग पर सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान फेज-2 पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम दादरी-छलेरा मुख्य मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी दादरी की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। पु़लिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह ककराला ईदगाह की तरफ से सेक्टर-112 जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा। इसी बीच आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी शकील के रूप में हुई है। वह मूलरूप से जिला महोबा के गांव रोशनपुर का रहने वाला है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ थाना इकोटेक, थाना फेज-2 और थाना सेक्टर-142 में नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार फरार रहने पर इकोटेक-3 थाना पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img