Bulandshahr: बुलंदशहर में जुमे की नमाज के बाद बवाल, मौके पर पहुंचे DM और SSP ने संभाली स्थिति

Bulandshahr: बुलंदशहर में जुमे की नमाज के बाद बवाल, मौके पर पहुंचे DM और SSP ने संभाली स्थिति

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा बवाल हुआ है. पुलिस और PAC के ऊपर पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम गद्दिवाड़ा इलाके में ईशा की नमाज के बाद अचानक लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक पुलिस लोगों को समझाती-बुझाती, लेकिन अचानक से लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. पथराव की सूचना पर PAC की एक बटालियन मौके पर भेजी गई, लेकिन नमाजियों ने PAC पर भी पथराव किया. इस पत्थरबाजी में सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लंदशहर जिले में कल दोपहर के समय जुमे की नमाज के दौरान तो सबकुछ शांत रहा, लेकिन शाम के समय ईशा की नमाज के बाद समुदाय विशेष का गुस्सा फूट पड़ा. महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे. गद्दिवाड़ा इलाके में बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ जमा हो गई. प्रदर्शन की सूचना पर सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे. काफी देर तक उन्होंने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने की मांग की, लेकिन लोग शांत नहीं हुए.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img