एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर खाते से सवा लाख निकाले

अमर सैनी
नोएडा। सुल्तानपुर गांव में एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए युवक के साथ धोखाधड़ी हो गई। मदद के नाम पर बूथ में मौजूद युवक ने डेबिट कार्ड बदलकर पीड़ित के बैंक खाते से एक लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है। असगरपुर गांव निवासी सुनील ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया कि वह 19 सितंबर की शाम करीब 6.30 बजे सुल्तानपुर गांव में लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकाले। उस समय बूथ के अंदर एक व्यक्ति पीछे खड़ा था। उसके बाद कैंसिल का बटन दबा रहा था, लेकिन कैंसिल नहीं हो रहा था, तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने कार्ड मांगा और कैंसिल करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने उस व्यक्ति को कार्ड दे दिया। इसी बीच आरोपी ने उसका कार्ड बदल दिया और कैंसिल हो जाने का विश्वास दिलाया। पीड़ित बूथ से चला आया। उसके कुछ देर बाद मोबाइल पर एक-एक करके पांच मैसेज आए। इनमें खाते से 98 हजार, तीन हजार, 10 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये निकलने की सूचना थी। आरोपी ने कुल एक लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जब डेबिट कार्ड चेक किया तो वह उनका कार्ड नहीं था। पीड़ित ने फौरन इसकी सूचना बैंक को दी और थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img