Bulandshahr: बुलंदशहर में विद्युत करंट की चपेट में आये युवक की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Bulandshahr: बुलंदशहर में विद्युत करंट की चपेट में आये युवक की मौत, परिवार में मचा हाहाकार

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव थल इनातपुर में आज पितृ अमावस्या पर पूजन के लिए तोरी के पत्ते तोड़ने गया युवक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आए युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव थल इनायतपुर निवासी लाला 35 वर्ष पुत्र पप्पू , पूजा करने के लिए तोरी के पत्ते तोड़ने के लिए गया था। इसी बीच युवक मौके से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से गंभीर रूप से झुलसे से युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।

मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक युवक के तीन बच्चे हैं। दो पुत्रियां व एक मासूम पुत्र अपने पिता के शव को देख बिलख रहे थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। शोक संवत परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ पहुंची।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img