पंचकूला की जनता मेरी स्टार प्रचारक:-चंद्र मोहन

पंचकूला की जनता मेरी स्टार प्रचारक:-चंद्र मोहन

ज्ञानचंद गुप्ता ने 10 सालों में काम किया होता, तो स्टार प्रचारकों की जरूरत नहीं पड़ती:- चन्द्र मोहन

ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला विधानसभा में बुनियादी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाए

भाजपा सरकार ने पंचकुला जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की है उपेक्षा

भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर महासभा एवं श्री गुरु रविदास सभा ने चंद्रमोहन को दिया समर्थन

रिपोर्ट: कोमल रमोला

पंचकुला 1 अक्टूबर। पंचकुला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन ने पंचकूला विधानसभा में आयोजित विभिन्न जनसभा के दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे स्टार प्रचारक तो आप लोग ही हो। अगर ज्ञानचंद गुप्ता पिछले 10 सालो में पंचकूला का कुछ विकास करवाते तो उन्हें स्टार प्रचारकों की जरूरत ही नहीं थी। गुप्ता अब पंचकूला में भाजपा के बड़े-बड़े स्टार प्रचारको के माध्यम से अपनी नाकामियों को छुपाना चाहते हैं।

चंद्र मोहन ने कहा कि हरियाणा तीन चीजों से जाना जाता है जवान, किसान, पहलवान। मगर भाजपा ने तीनों के ऊपर ज्यादती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा हमेशा से ही लोगो का भाईचारा खराब करने का काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि लोगो ने कांग्रेस को भारी मतों से जीताने का मन बना लिया है। इसलिए लोगो से अनुरोध है कि अपनी वोट को खराब ना करे और कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दिलाए।

बीती शाम पंचकूला की भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर महासभा एवं श्री गुरु रविदास सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को अपना समर्थन दिया। बार्बर एसोसिएशन पंचकूला ने भी कार्यक्रम का आयोजक कर चंद्रमोहन को समर्थन दिया।

पंचकुला निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन लगातार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के मौजूदा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से आगे चल रहे हैं। उन्होंने दिन में दर्जन भर से अधिक बैठकों को संबोधित किया और हजारों की संख्या में पंचकुला निवासियों से मुलाकात की।

अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता पर तीखा हमला बोलते हुए, चंद्र मोहन ने कहा, “गुप्ता जी, एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, लेकिन मुझे यह कहते हुए वास्तव में खेद है कि वह पंचकूला विधानसभा में सबसे बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। शहर के निवासी पक्की सड़कों और स्ट्रीट लाइट,‌ पीने का पानी, नशा, आवारा पशुओं जैसी बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं”।

चंद्र मोहन ने बरवाला में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल लाने और सेक्टर 32 में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परियोजना को निर्वाचित होने के बाद रिकॉर्ड समय में पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

चन्द्र मोहन ने भाजपा सरकार पर बड़ी घोषणाएँ करने और फिर उन्हें भुला देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़े जोर-शोर से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सत्ता में आने पर कुछ ही महीनों में ही मेडिकल कॉलेज एक हकीकत बन कर नज़र आएगा।
चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला जिले के दूरदराज के हिस्सों में सस्ती और आधुनिक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचकुला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की है और इस सरकार की उदासीनता हर जगह देखी जा सकती है। चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला के गांवों में कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है, सड़कें जर्जर हैं, पानी की आपूर्ति अनियमित है और सीवरेज, जल निकासी जैसी सुविधाएं तो पूरी तरह से नदारद हैं। उन्होंने कहा, ”हरियाणा विधानसभा में आपका प्रतिनिधि बनने के बाद ये सभी समस्याएं अतीत के बुरे सपने जैसी बन जाएंगी।”

 

 

जनसभा के दौरान जीतो सिंह लोट दिलराज सौदा, लेखराज सहोता, अरुण, बंसी सेक्टर 10 से इंदु, कंचन, dr स्नेह लता, लतिका, सुमित्रा, रानो और ऋतु गांव मानक्या से सोकी, हरदेव, हरजिंदर, अंकुश, बिट्टू, पम्मा, साहू राम, धरमपाल, हरनेक सिंह, लाभ सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, जगतार सिंह, जगदेव सिंह, बंट सिंह, सूबेदार देव सिंह, पम्मा सिंह, जीत राम, अमित, समर सिंह, रंजीत सिंह, लवली और बब्बू गांव बिल्ला से मनीष, काला मिस्त्री, राजेश, मंजीत, अनिल, दीपक, गुरप्रीत, जसवंत तथा जफर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
आज 1 अक्टूबर मंगलवार को चन्द्रमोहन ने गीता मंदिर सेक्टर 11, अभयपुर, एम ई एस, सेक्टर 10 सेक्टर 19, खड़ग मंगोली, एमडीसी, रामगढ़, सेक्टर 25, सेक्टर 26, सेक्टर 9, सेक्टर 20, सेक्टर 21 में जनसभाएं कर लोगों से उन्हें समर्थन करने की अपील करते हुए चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img