हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस डेरा बस्सी और आईटीआई लालड़ू का दौरा

हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस डेरा बस्सी और आईटीआई लालड़ू का दौरा

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर:

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज स्कूल ऑफ एमिनेंस डेरा बस्सी और आईटीआई लालड़ू का दौरा किया।

इस दौरे के दौरान उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस डेरा बस्सी में छात्रों, शिक्षकों और मिड-डे मील कर्मचारियों से मुलाकात की और स्कूल से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने छात्रों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय-सारणी बनाकर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के प्रति भी जागरूक करें ताकि हमारे छात्र अच्छे नागरिक बनकर अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में निर्माणाधीन नए कमरों, खेल मैदान, शौचालय, लाइब्रेरी और लैब का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद, कैबिनेट मंत्री ने आईटीआई लालड़ू का भी दौरा किया, जहां उन्होंने आईटीआई की विभिन्न वर्कशॉप का निरीक्षण किया और छात्रों से मुलाकात की। इस अवसर पर आईटीआई के प्रशिक्षकों से बातचीत करते हुए उन्होंने आईटीआई छात्रों की प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
———-

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img