Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पंचकूला वासियों को चंद्रमोहन से बेहतर विधायक नहीं मिल सकता :- कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा
पंचकूला वासियों को चंद्रमोहन से बेहतर विधायक नहीं मिल सकता :- कुमारी सैलजा

पंचकूला वासियों को चंद्रमोहन से बेहतर विधायक नहीं मिल सकता :- कुमारी सैलजा

प्रदेश में कांग्रेस का माहौल, चंद्रमोहन का पुराना रुतबा होगा बरकरार :-कुमारी सैलजा

प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

पंचकुला के अग्रवाल समाज आया चंद्रमोहन के समर्थन में

इंदिरा कालोनी और राजीव कॉलोनी में कुमारी सैलजा का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकुला, 30 सितंबर । पंचकुला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन के समर्थन में ज़िले के अग्रवाल समुदाय और व्यापारी वर्ग ने रविवार देर शाम सेक्टर 16 के अग्रवाल भवन में हजारों की संख्या में उपस्थित हो उन्हें पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया । अग्रवाल समाज के लोगों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सिरसा कुमारी सैलजा कुमारी मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे अग्रवाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि पंचकूला विधानसभा के लोगों की खुशकिस्मती है कि उन्हें चंद्रमोहन जैसा ईमानदार व्यक्ति पंचकूला का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिला है, जिसके दरवाजे लोगों के लिए 24 घंटे खुले हैं, वे सही मायने में एक जन नेता हैं। कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों की यह भीड़ या साबित करती है कि चंद्रमोहन हर वर्ग के दिल में बसे हैं।

 

सैलजा ने पंचकूला के लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही चंद्रमोहन को उसका रुतबा फिर से मिलेगा और पिछले 10 वर्षों से विकास के मामले में पिछड़ा पंचकूला, फिर से विकास में नंबर वन होगा।

सैलजा ने कहा कि हरियाणा के भविष्य की नई इबारत लिखी जा चुकी है। कांग्रेस निश्चित तौर पर 8 अक्तूबर के बाद सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने अग्रवाल समाज और व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने के बाद, कांग्रेस प्रदेश में फैले भय के माहौल को समाप्त करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ लोक सभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने चंद्र मोहन की भरपूर प्रशंसा में कहा कि पंचकूला के विकास का श्रेय स्वर्गीय चौधरी भजन लाल और चंद्र मोहन की ही जाता है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता पर हमला बोलते हुए बंसल ने कहा कि जिसने पंचकूला को पिछले 10 सालों में पिछड़ा बना दिया है, ऐसे नेता को सबक सिखाने का पंचकूला की जनता मन बना चुकी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकुला उनकी कर्मभूमि है और जितना प्यार और सम्मान उन्हे शहर के कॉलोनी वासियों से मिला है उसके लिए वे सदा ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम को चंद्र मोहन के पुत्र सिद्धार्थ और पुत्रवधू शताक्षी ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त अग्रवाल वैश्य परिवार की तरफ से युवा समाजसेवी मुकेश बंसल, पार्षद सुनीत सिंगला, डॉ नरेश मित्तल, संदीप गुप्ता, अरुण सिंगला, एडवोकेट नवीन बंसल, मनीष बंसल, राज मितभावना गुप्ता, कश्मीरी लाल गुप्ता, सौरभ गर्ग और अग्रवाल समाज के सहयोग से किया गया।

 

पंचकुला विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन के समर्थन में पंचकुला की इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी के निवासियों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस निश्चित तौर पर 8 अक्तूबर के बाद सरकार बनाने जा रही है। जिस प्रकार आज कॉलोनी निवासी इतनी बड़ी संख्या में चंद्रमोहन का उत्साह बढ़ाने यहां आए हुए हैं यह साबित करता है कि वह पूरे हरियाणा में सबसे अधिक मार्जिन से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रत्येक महिला को 2000 रुपए प्रति माह की रकम मिलेगी। इसके साथ साथ 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा और गैस का सिलेंडर केवल 500 रुपए में तथा कॉलोनी निवासियों को प्लाट दिए जाएंगे।

राजीव तथा इंदिरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद पंकज वाल्मीकि, महिला पार्षद उषा रानी, दलवीर वाल्मीकि, डॉक्टर रामप्रसाद, पार्षद सलीम खान, संदीप सोही,‌ परमजीत कौर सैनी, गौतम प्रसाद, अक्षय दीप, गुरमेल कौर,‌ ओमवती पूनिया आदि मौजूद रहे ।

आज 30 सितम्बर सोमवार को चन्द्रमोहन ने एमडीसी सेक्टर 6, माणक्या, बिल्ला, आसरेवाली, सेक्टर 16, सेक्टर 11 सेक्टर 10, सेक्टर 15, सेक्टर 12ए, हरिपुर, चंडी कोटला, देवीनगर, बुधनपुर, कुंडी और सेक्टर 21 में जनसभाएं कर लोगों को सम्बोधित किया।
उनके पुत्र सिद्धार्थ ने भी सेक्टर 6 एमडीसी, सेक्टर 5, सुल्तानपुर, बरवाला, रेहोड, खटौली में घर घर जा कर चुनाव प्रचार में उनका साथ देते हुए लोगों से चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कार्यक्रमों में भारी संख्या में विभिन्न दलों के लोगों ने चंद्रमोहन के समर्थन में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *