Noida Crime: नोएडा में DLF मॉल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में DLF मॉल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा के डीएलएफ मॉल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिसपर उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 20 पुलिस के द्वारा डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच शौचालय तिराहे पर चैकिंग के दौरान सामने से एक बाइक पर दो लड़के आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। जब दोनों नहीं रुके तो पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच नाले के किनारे सेक्टर 16A फिल्म सिटी के पास बाइक सवार लड़कों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक लड़के को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img