20 करोड़ की डाटा चोरी करने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा।थाना सेक्टर 58 पुलिस कंपनी का डाटा चोरी कर 20 करोड़ की ठगी के आरोप में मार्केटिंग डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। कंपनी सेक्टर-62 में है। पकड़ा गया आरोपी पिछले करीब 10 साल से कंपनी में नौकरी कर रहा था।

पुलिस ने दिल्ली से मुशीर अहमद सिद्दीकी पुत्र तसखीर अहमद को गिरफ्तार किया है। कंपनी अधिकारी मोहम्मद अखलाक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी सर्वोकन सिस्टम लिमिटेड कंपनी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है और उनका निर्यात करती है। मुशीर अहमद सिद्दीकी पिछले 10 साल से कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट में सीनियर मैनेजर है। कंपनी के ऑडिट में पता चला है कि मुशीर पिछले साल जुलाई से कंपनी का संवेदनशील डेटा अज्ञात लोगों को भेज रहा था। आरोप है कि मुशीर की हरकतों से कंपनी को करीब 15 से 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। आरोपी ने जानबूझकर कंपनी का डाटा चुराया और उसका गलत इस्तेमाल किया।

कई कंपनियां खोलकर लगाया चूना
आरोपी ने अज्ञात लोगों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलीभगत करके कई कंपनियां खोली हैं। इतना ही नहीं मुशीर ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम से बैंक खाते खोलकर उनमें पैसे ट्रांसफर किए।

पुलिस ने पूछताछ की शुरू
इस मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस और साइबर हेल्प टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी के कई बैंक खातों का पता चला है। बताया जा रहा है कि इन बैंक खातों में लाखों रुपये की रकम ट्रांसफर की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img