Greater Noida: ग्रेटर नोएडा निकला विशालकाय अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ग्रेटर नोएडा निकला विशालकाय अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में बीती रात विशालकाय अजगर घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग ने रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, कासना थाना क्षेत्र के चिरसी गांव में रात को 14 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। गांव में अजगर घूमते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों में द हो गए। इसके बाद अजगर निकलने की सूचना कासना घंघौला चौकी और वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़कर बोरे में भर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग के टीम ने बताया कि अजगर को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा के एक गांव में नीलगाय के बच्चे को एक अजगर ने जकड़ लिया था। हालांकि, जब वन विभाग को उस घटना की जानकारी मिली थी, तब वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया था। गौरतलब है कि बारिश की वजह से अजगर और सापों के निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। क्योंकि बारिश की वजह से सांपों के रहने वाली जगह बिल में पानी भर जाता है। बेघर होने के बाद सांप घूमते-घूमते शहर और आबादी के बीच पहुंच जाते हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img