Delhi Hit and Run Case: गाजीपुर सड़क हादसे में बाइक सवार वकील की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर सड़क हादसे में बाइक सवार वकील की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मुर्गा मंडी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार वकील की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक वकील बुधवार रात बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय मिथिलेश चौबे के तौर पर हुई है. मिथिलेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वह वकील के तौर पर प्रैक्टिस करते थे. वह मयूर विहार फेस 3 के जीडी कॉलोनी में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है.

मृतक परिजन का कहना है कि रात करीब 12:00 बजे पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी कि आपका भाई का गाजीपुर मुर्गा मंडी के पास एक्सीडेंट हो गया है. परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है. उधर घर वालो का आरोप है की एमसीडी की डंपर ने कुचला है मगर पुलिस ने इस बात की अभी तक पुष्टि नही की है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि मिथिलेश को कुचलने वाले वाहन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img