Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का ‘युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान शुरू, गोपाल राय ने बताया विंटर एक्शन प्लान

दिल्ली सरकार का ‘युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान शुरू, गोपाल राय ने बताया विंटर एक्शन प्लान

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में हर साल अक्टूबर और नवंबर में बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। अगर दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर फिर से ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि NCR के राज्यों में बढ़ने वाले प्रदूषण स्तर का प्रभाव दिल्ली पर पड़ता है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए केंद्र सरकार की भी ज़रूरत हमें पड़ती है। जब सभी एजेंसियां और सरकारें मिलकर काम करेंगी, तभी प्रभावी तरीके से प्रदूषण से लड़ा जा सकता है। इसीलिए हमारी सरकार ‘मिलकर चलें, प्रदूषण से लड़ें’ थीम पर चलकर हमारी सरकार विंटर एक्शन प्लान पर काम करेगी।

हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है।साल 2016 में जहां कुल 243 दिन प्रदूषण वाले थे, वहीं 2023 में यह संख्या घटकर 159 दिन रह गई है यानी लगभग 34.6% की गिरावट आई है। राय ने कहा कि प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट सरकारों के प्रयासों के साथ-साथ लोगों के योगदान और जागरूकता के कारण भी आई है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img