शहर की 50 से अधिक इकाइयां भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी

अमर सैनी

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जिले की 50 से अधिक इकाइयां भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। मेले में देश-विदेश से लाखों खरीदारों के आने की उम्मीद है।

जिला उद्योग केंद्र के अनुसार, जिले के 25 उद्यमी व्यापार मेले के हॉल नंबर 9 में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इसमें विभिन्न प्रकार के परिधानों के साथ ही इलेक्ट्रिक उपकरण, हस्तशिल्प आदि प्रदर्शित होंगे। इसी तरह, जिले की छह बड़ी इकाइयां मेले के हॉल नंबर 10 में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। इसके अलावा अन्य हॉल में प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इसमें विशेषज्ञ खरीदारों को अपने उत्पादों के बारे में जानकारी देंगे। ओडीओपी के तहत व्यापार मेले में कपड़ा परिधान, ऑटो पार्ट्स, सजावटी सामान, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रिक उपकरण, शिक्षा क्षेत्र, कांच, फर्नीचर, स्वास्थ्य क्षेत्र समेत तमाम क्षेत्रों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img