यूपीआईटीसी 2024ः यूपी के जायकों का स्वाद भी चखेंगे मेहमान

लखनऊ, 24 सितंबरः योगी सरकार के नेतृत्व में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगंतुक, मेहमान और मेजबान उत्तर प्रदेश के व्यंजन का भी स्वाद चखेंगे। यहां एक या दो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों के नामचीन पकवान परोसे जाएंगे। इसके पीछे योगी सरकार का उद्देश्य है कि यहां के पकवानों के स्वाद की खुशबू विदेशों तक पहुंचे।

आगरा के पंछी पेठा और मथुरा के पेड़ा की भी मिलेगा स्वाद
यूपीआईटीसी में आगरा के पंछी पेठा और मथुरा के पेड़ा का भी स्वाद मिलेगा। खुर्जा की खुरचन की महक भी आगंतुकों को आकर्षित करेगी। यहां आने वाले मेहमान बनारस के पान का स्वाद भी चखेंगे। लोग कानपुर के चाट का स्वाद भी ले सकेंगे।

बलिया का लिट्टी-चोखा तो लखनऊ-अवधी के व्यंजनों का भी ले सकेंगे जायका
ट्रेड शो में आए मेहमान बलिया की लिट्टी-चोखा और लखनऊ के टुंडे के कबाब का भी जायका ले सकेंगे। अवध के व्यंजनों की खुशबू भी ट्रेड शो में महकेगी। बरेली का जायका भी लिया जा सकेगा। जौनपुर की देशी रसोई के पकवान भी ट्रेड शो में जायका बढ़ाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img