Greater Noida: सूरजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैब लूटने वाले एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Greater Noida: सूरजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैब लूटने वाले एक आरोपी के पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा बदमाश फरार हो गया है, जिसको पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। इन बदमाशों ने एक कैब चालक को घायल कर उसकी कैब लूट ली थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 20 सितंबर को सूरजपुर थाना इलाके में जुनपत गोल चक्कर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक तेज गति से आती बिना नंबर प्लेट की वैगनार कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कार सवार बदमाशों ने कार न रोकते हुए पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गौतम चौहान (28) गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मौजूद दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img