ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, जाम से मिलेगी मुक्ति

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एक बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। प्राधिकरण की ओर से 350 स्थानों पर 2739 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से ग्रेटर नोएडा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। जिससे लूट, चोरी और छेड़छाड़ करने वालों की पहचान कर उन पर नकेल कसी जा सकेगी।साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी। ये सभी कैमरे उच्च तकनीक से लैस होंगे। इस दौरान ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन आधुनिक कैमरों से न सिर्फ आपराधिक गतिविधियों की पहचान होगी बल्कि यातायात प्रबंधन भी किया जा सकेगा।ग्रेटर नोएडा में पुलिस और प्राधिकरण की ओर से करीब 350 स्थानों की पहचान की गई है, जहां कैमरा लगाया जाना है।इसके लिए एक इंटीग्रेटेड कमांडेंट कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा, जो प्राधिकरण के टावर 2 में बनाया जाएगा। जहां से इन कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी।अगर कहीं कोई गतिविधि नजर आएगी तो कंट्रोल रूम में बैठे लोग तुरंत इसकी सूचना नोएडा पुलिस को देंगे। इसके बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचेगी। इन जगहों को नोएडा पुलिस ने चिन्हित किया है। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ओर से ये कैमरे लगाए जाएंगे। करीब 250 करोड़ की लागत से ये कैमरे लगाए जाएंगे। अथॉरिटी जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करेगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इन कैमरों के लगने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे और उसके बाद इस पर तेजी से काम होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img