Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida: सुपरटेक बिल्डर पर 5 करोड़ का जुर्माना, गंदा पानी पीने से 1000 से ज्यादा लोग हुए थे बीमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसायटी में कुछ दिन पहले दूषित पानी पीने से एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसायटी में कुछ दिन पहले दूषित पानी पीने से एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसायटी में कुछ दिन पहले दूषित पानी पीने से एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा थी। इसके बाद प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था।अब इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई की है। बिल्डर पर प्रदूषण विभाग ने 5 करोड़ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज सोसायटी में बच्चों के बीमार होने के मामले में प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 5 करोड़ 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दूषित पानी पीने से सोसायटी में 1000 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक सोसायटी में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। प्राधिकरण के जल एवं सीवर विभाग की टीम ने सोसायटी में पहुंचकर जांच की थी। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से सीएमओ की टीम ने भी जांच की थी और इस दौरान प्रदूषण बोर्ड ने भी जांच की थी। जांच में पता चला कि सोसायटी में पानी की टंकी की सफाई में लापरवाही बरती गई थी। सफाई के दौरान उसमें केमिकल छोड़ दिया गया था। इसकी सफाई ठीक से नहीं की गई और इस वजह से लोग बीमार पड़ गए। जांच में पता चला कि सोसायटी में एसटीपी भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से बिल्डर की लापरवाही सामने आई। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *