Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा फेस-2 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने सात चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी सेक्टर 84 में मदरसन कंपनी के पीछे से चेकिंग के दौरान की गई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदर्श पाल, सुंदरम, और सुल्तान सिंह के रूप में हुई है, जो नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रात के समय मकानों और सड़कों से मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी खुले मकानों में सोते हुए लोगों के मोबाइल चोरी करते थे और सड़कों पर मोटरसाइकिल से घूमकर फोन स्नैचिंग करते थे। तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है और सभी का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img