डीएनडी लूप पर कैंटर छोड़कर भागा चालक, जाम से जूझे लोग

अमर सैनी

नोएडा। पीक ऑवर में बुधवार शाम चालक डीएनडी स्थित लूप पर कैंटर छोड़कर भाग गया। इससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को हटवाकर जाम खुलवाया। ट्रैफिक पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है।
बुधवार शाम को टीएसआई नरेश पाल ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी पर थे। इसी दौरान डीएनडी तक जाने वाले लूप पर एक आयशर कैंटर खड़ा था। इसमें पेपर रीलें भरी हुई थीं। इससे ट्रैफिक को गुजरने में दिक्कत हो रही थी। शाम के समय सड़क पर वाहनों के दबाव के चलते जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी तलाश के बाद भी चालक का पता नहीं चल सका। मौके पर क्रेन बुलाकर कैंटर को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो सकी। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कैंटर को कब्जे में लेकर सेक्टर-62 में खड़ा कराया गया। चालक की तलाश में लगे टीएसआई ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img