कोई नशा फैला रहा है तो कोई पैसे से अपनी पार्टी की नाकामियां छिपा रहा- प्रदीप चौधरी

कोई नशा फैला रहा है तो कोई पैसे से अपनी पार्टी की नाकामियां छिपा रहा- प्रदीप चौधरी

रायतन क्षेत्र के गांवों में किया चुनाव प्रचार, सैंकड़ों लोग हुए कांग्रेस में शामिल

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पिंजौर 18 सितंबर : कोई नशा फैला रहा है तो कोई पैसे से अपनी पार्टी की नाकामियों को ढक रहा हैं। लेकिन कालका की जनता सब जानती हैं। वो कांग्रेस से उम्मीद लगाकर बैठी हैं। कांग्रेस सरकार बन रही है और हर विकास को पूरा किया जाएगा। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने रायतन क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहीं।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि अपने अखबार में खुद ही बड़ी बड़ी खबरें छाप रहे है। जिससे लोगों को गुमराह किया जा रहा हैं। ये लोग पैसे के दम में आदर्श आचार सहिता की उलंघना कर रहे है। जो लोग चुनाव में इतनी तानाशाही कर रहे है वो कालका में भी अंबाला जैसे हालात पैदा कर देंगे। हमें अपने कालका को बचाने के लिए बाहरी ताकतों को रोकना होगा। इनके विकास के किस्से अंबाला से खूब सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि 10 साल से जनता बीजेपी के जुल्म सह रही है। सड़कों की हालत कभी भुलाई नही जा सकती है। हैरानी की बात है घटिया किस्म की सड़के बनाकर जनता का पैसा हड़पने वाले ठेकेदार इनका प्रचार कर रहे है। वो पहले बताए कि काजमपुर से टिक्कर ताल सड़क जो बने साल भी नही हुआ और टूटी पड़ी है। इसी प्रकार मौली से भुरेवाला सड़क बने 10 महीने हुए है। वो कई जगहों से टूट गई है। सरकार रहते इस नेता ने अधिकारियों को डरा कर रखा और सड़कें ठीक नही कि है। हमारी सरकार बन रही हैं और सबसे पहले तमाम नई सड़कों की जांच करवाएंगे और ठेकेदार पर कारवाही करेंगे।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि कालका में बीजेपी ने पैरासूट प्रत्याशी का इस्तेमाल किया है। हमारी नजर में इनका प्रत्याशी अतिथि है। अतिथि हमारी कालका पर कब्जा नही कर सकती क्योंकि कालका के लोगों की समस्याओं को बीजेपी ने हमेशा मजाक बनाया और हर काम को लटकाने का काम किया। इस मौके पर आज सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिप चेयरमैन सुनील शर्मा ने भी संबोधित किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img