भाजपा के 10 सालों में पंचकूला बेहाल, जनता अब 5 अक्टूबर को देगी भाजपा को जवाब- चंद्र मोहन

भाजपा के 10 सालों में पंचकूला बेहाल, जनता अब 5 अक्टूबर को देगी भाजपा को जवाब- चंद्र मोहन

कांग्रेस की सरकार आने पर हर गरीब को मिलेगा उसका हक, महंगाई से मिलेगा लोगों को छुटकारा

विधानसभा प्रत्याशी ने बरवाला के 14 गांव में किया जनसंपर्क अभियान

चंद्र मोहन के जनसंपर्क अभियान में विभिन्न पार्टियों को छोड़, सैकड़ो लोगों हुए कांग्रेस में शामिल

पंचकूला विधानसभा में लोगों का कांग्रेस को एकतरफा समर्थन, वर्करों में भारी उत्साह

 

पंचकूला, 18 सितंबर । पंचकूला विधानसभा में भाजपा विधायक के पिछले 10 साल बेमिसाल के दावों की पोल पंचकूला विधानसभा की बादहाल व्यवस्था बता रही है। विधानसभा में रहने वाले लोग पिछले 10 सालों के बेमिसाल विकास को भली भांति जानते हैं, लोग जानते हैं कि पंचकूला का विकास हुआ है या भाजपा नेताओं का विकास हुआ है। विधानसभा की जनता इसका जवाब भाजपा के खिलाफ एक तरफ मतदान कर 5 अक्टूबर को देंगी।

पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन ने बुधवार को विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने पंचकूला जिले के सेक्टर 21, बरवाला ब्लॉक के बिल्ला, जसवंतगढ़ आसरेवाली, बेलवाली, बुंग्गा, टिब्बी, सबीलपुर, खेतपुराली, दुल्लोपुर, रत्तेवाली, निचला भानु, भानु और मोगीनंद में जनसभाएं करते हुए लोगों को कांग्रेस की नीतियों को देखते हुए इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चंद्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी है और जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

चंद्र मोहन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीब लोगों की जरूर का पूरा ख्याल रखा गया है ताकि भाजपा के शासन में चरम पर पहुंची इस महंगाई की मार में आम जनता को बचाया जा सके।

 

चंद्र मोहन

उन्होंने लोगों को बताया कि कांग्रेस की सरकार आने पर 500 रुपए में सिलेंडर, 2 लाख युवाओं को नौकरी प्रदान करना, बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए देना शामिल है। इन घोषणाओं के अलावा कांग्रेस एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देन तथा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल है।

बरवाला खंड के गांव के जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांव में भारी संख्या में लोगों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें आज पवन अग्रवाल ने अपने समर्थकों संजय गुप्ता, धीरज जैन, सुनील चैधरी, आयुष अग्रवाल, तुषार अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पवन अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा, अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकुला के वर्तमान महासचिव और कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े है। इस सभी को चंद्रमोहन जी ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का वादा किया।जनसंपर्क अभियान में आयोजित जान सभाओं में लोगों ने हाथ उठाकर चंद्र मोहन को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

वही दूसरी ओर अपने पिता चन्द्रमोंहन का साथ देते हुए उनके पुत्र सिद्धार्थ व सुपुत्री शताक्षी ने भी सुबह जीएचएस 3 एमडीसी में घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया तथा कोठी में एचएसए के कालेज अध्यक्षों के साथ विभिन्न समस्याओं पर बैठक की और रेड विशप में भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। लोगों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। जन सभाओं में भारी संख्या में उमड़े भारी जान सैलाब को देख इस बार पंचकूला से कांग्रेस की जीत निश्चित दिखाई देती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img