लक्ष्मी नगर में BJP की महिला मोर्चा ने महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
रिपोर्ट: रवि डालमिया
कोलकाता में हई लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या को लेकर देश भर में गुस्सा है. देश भर में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. डॉक्टर भी सड़कों पर उतरे हुए है. भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला महिला मोर्चा द्वारा कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में बंगाल सरकार के विरोध में लक्ष्मी नगर में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च की शुरुआत निर्माण विहार के वी3एस मॉल से हुई जिसका समापन लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर हुआ. इस मार्च में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. कैंडल मार्च का नेतृत्व शाहदरा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल ने किया. अपर्णा गोयल ने कहा की कोलकाता में डॉक्टर बिटिया के साथ हुए अत्याचार और हत्या से पूरे देश मे बहुत रोष है.उन्होंने कहा की वेस्ट बंगाल की तुणमुल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह ममता सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है.


