Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

नोएडा में दंपति को गाड़ी समेत खींचा, पार्किंग ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

लोगों ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर पार्किंग कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है
नोएडा प्राधिकरण के पार्किंगकर्मी सरेआम गुंडागर्दी करते हैं। कई बार इन पार्किंग कर्मियों की कारस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के पार्किंगकर्मी सरेआम गुंडागर्दी करते हैं। कई बार इन पार्किंग कर्मियों की कारस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इस बार भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पार्किंगकर्मी एक कार को खींचते हुए ले जा रहे हैं जबकि कार में बुजुर्ग दंपति बैठे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर पार्किंग कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में नोएडा प्राधिकरण के पार्किंग कर्मी एक कार को टो करके खींचते हुए ले जाते दिख रहे हैं। जबकि कार में बुजुर्ग दंपति बैठे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार बुजुर्ग कुछ खरीदारी के लिए सेक्टर 50 की मार्केट आए थे। इसी दौरान उनकी कार में नोएडा के पार्किंग कर्मियों ने टो कर दिया। जबकि कार में एक बुजुर्ग महिला बैठी थी। इसके बाद बुजुर्ग दंपति पार्किंग कर्मियों की काफ मिन्नते की, लेकिन वो कार सवार दंपति को खींचते हुए ले गए।
दंपति को कार में खींचते हुए वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अगल-अलग प्लेटफार्म पर पोस्ट कर पार्किंग कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हैं। लोगों कह रहे हैं यह बेहद गंभीर मामला है।अब इन पार्किंग कर्मियों में इंसानियत भी नहीं बची है। वहीं इस वीडियो को लेकर अभी तक नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के सीइओ लोकेश एम ने इस मामले में आरोपी ठेकेदार पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वायरल वीडियो को लेकर एक्स पर पुलिस का बयान सामने आया है। इस बयान में पुलिस द्वारा कहा गया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *