सीईओ ने सेक्टर-12 का किया दौरा, चमकेगी सेक्टर की किस्मत

अमर सैनी

नोएडा। सालों बाद अब सेक्टर-12 की किस्मत चमकने की उम्मीद है। बारात घर पर भी कब्जा मिलेगा और वेडिंग जोन की आड़ में चल रही अवैध वसूली, शराबखोरी और ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। सोमवार को सेक्टर-12 प्लॉट ऑनर्स रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (पोरवा) के अध्यक्ष बलराज गोयल ने एक दर्जन आरडब्ल्यूए के साथ बैठक के बाद सेक्टर-12 की समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष प्रमुखता से रखा।

सीईओ ने उनकी शिकायत का संज्ञान लिया और अपनी टीम के साथ सेक्टर-12 खासकर वेडिंग जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि वेडिंग जोन में लोग शाम के समय सड़क किनारे अपनी गाड़ियां खड़ी कर खाने-पीने के अलावा शराब पीते हैं और पास के बंगलों के सामने पेशाब करते हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने शिकायत की कि प्राधिकरण के अधिकारी वसूली भी करते हैं।शाम के समय मेट्रो अस्पताल से लेकर प्राइमरी स्कूल तक जाम लग जाता है। सीईओ ने अधीनस्थ अधिकारियों और लोगों को आश्वासन दिया कि वह इसका समाधान करवाएंगे। सीईओ ने पोरवा को मैरिज हॉल का कब्जा दिलाने के साथ ही रख-रखाव और मूलभूत सुविधाएं शुरू करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसीईओ संजय खत्री, सतीश पाल, डीजीएम सिविल विजय रावल समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पुनीत शुक्ला और सेक्टर के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img